Viral Video: अनोखे अंदाज में फुटबॉल खेल रहा था कछुआ, ऐसा नजारा सदियों में आता है नजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 5, 2023, 11:47 AM IST

Turtle Viral Video: सोशल मीडिया पर कछुए का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और बार-बार इस वीडियो को भी देखेंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कछुए का मजेदार वीडियो
  • अनोखे अंदाज में फुटबॉल खेल रहा था कछुआ
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Turtle Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कई बार तो ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इतना ही नहीं इन वीडियो (Turtle Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। हालांकि, कई यूजर्स कुछ नजारों पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में कछुए का एक ऐसा वीडियो (Turtle Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, क्यूटनेस पर आप अपना दिल हार बैठेंगे और बार-बार इस वीडियो (Trending Video) को देखेंगे।

Turtle Viral Video

कछुए का धमाकेदार अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने जानवरों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। कुछ तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो हद से ज्यादा क्यूट होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको एक कछुए का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कछुआ मस्त होकर फुटबॉल के साथ खेल रहा है। कछुआ सिर से फुटबॉल को किक मारता है। फुटबॉल जैसे ही आगे बढ़ता है कछुआ भी वहां पहुंच जाता है और दोबारा सिर से उसे मारता है। कछुआ ऐसा बार-बार करता है। जिस तरह कछुआ फुटबॉल खेलता है उसने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल हो गया।

End of Feed