वायरल न्यूज़

VIDEO: शिकार की तलाश में घर तक पहुंच गया किंग कोबरा, मगर तभी जो हुआ किसी नहीं सोचा होगा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 14, 2025, 03:34 PM IST

Viral Video Today: खतरनाक और खूंखार कोबरा सांप सीढ़ियों के जरिए घर की ऊपर मंजिल पर जाने की फिराक में था लेकिन तभी उस पर घर के दो पालतू कुत्तों की नजर पड़ गई।

Image

शिकार की तलाश करते हुए घर में जा पहुंचा खतरनाक सांप। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन क्षेत्र के एक घर में 6 फीट लंबा कोबरा सांप दीवार के किनारे जाकर शिकार की तलाश में बैठ गया। खतरनाक और खूंखार कोबरा सांप सीढ़ियों के जरिए घर की ऊपर मंजिल पर जाने की फिराक में था लेकिन तभी उस पर घर के दो पालतू कुत्तों की नजर पड़ गई। घर के पालतू कुत्तों द्वारा बेहद आक्रामक मुद्रा में बैठे कोबरा सांप को घेर लिया गया। इस दौरान कुत्ते भौंककर अपने मालिक को जगाने की कोशिश करते हैं।

सीसीटीवी देख उड़े मालिक के होश

बाद में घर के मालिक द्वारा कुत्तों के भौंकने को लेकर जब सीसीटीवी देखा गया तो मालिक के होश उड़ गए। सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि एक बेहद ही खूंखार 6 फीट लंबा कोबरा सांप आक्रामक मुद्रा में अपना फन फैलाए शिकार की तलाश मे बैठा हुआ है। खूंखार सांप को देखकर मकान मालिक भी डर के मारे कांपने लगे और उन्होंने वन्य जीव विशेषज्ञ को तत्काल फोन कर मदद मांगी।

वन्य जीव द्वारा खूंखार काले स्पेक्टिकल कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया उसके पश्चात उसको प्राकृतिक वास में ले जाकर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र डॉक्टर आशीष ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांप की लंबाई 6 फुट की थी एवं वह काला हैल्थी स्पेक्टिकल कोबरा सांप था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article