वायरल न्यूज़

Kaifi Khalil के गाने पर किली पॉल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, फैंस का जीता दिल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 01:52 PM IST

किली पॉल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो Kaifi Khalil के गाने Kahani Suno पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में किली की बहन भी उनके साथ नज़र आ रही हैं। किली ने इस वीडियो को अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम kili_paul से शेयर किया है। किली पॉल के इस वीडियो पर अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Image

किली पॉल का लेटेस्ट वीडियो वायरल(Source:Instagram)

किली पॉल जाने माने सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्होंने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली अपनी धमाकेदार वीडियो से अक्सर तहलका मचाते रहते हैं। किली अपने फैंस का बहुत खास ध्यान रखते हैं और फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। तंजानिया के रहने वाले किली पॉल का बॉलीवुड सॉन्ग्स के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि किली पॉल (Kili Paul) तो इन दिनों टॉलीवुड, भोजपुरी सिनेमा और पाकिस्तानी गानों पर भी धमाकेदार वीडियो बनाते रहते हैं। किली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और धमाकेदार वीडियोज से सु्र्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में किली पॉल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कैफी खलील के गाने पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं।

किली पॉल का लेटेस्ट वीडियो रिलीज

किली पॉल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो Kaifi Khalil के गाने Kahani Suno पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में किली की बहन भी उनके साथ नज़र आ रही हैं। किली ने इस वीडियो को अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम kili_paul से शेयर किया है। किली पॉल के इस वीडियो पर अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

कौन है किली पॉल

किली पॉल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने धमाकेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर किली के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। किली सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करना बखूबी जानते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article