कुछ लोग इस दुनिया को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करते हैं। अब आप इस ऑटो वाले भैया को ही देख लीजिए, जिन्होंने अपेन ऑटो के अंदर ही मिनी लाइब्रेरी बना रखा है। इनके ऑटो में बैठने वाली सवारियों के लिए टाइमपास करने के लिए किताबें मिल जाती हैं। लोग अपने सफर को किताबें पढ़कर शानदार और यादगार बनाते हैं। हाल में इस ऑटो और उसके ड्राइवर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शख्स ने ऑटो को बना दिया लाइब्रेरी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर ने अपनी ऑटो में ड्राइवर सीट के पीछे एक छोटा सा रैक लगाया गया है, जिसमें अलग-अलग तरह की किताबें बड़ी अच्छे तरीके से सजाकर रखी गई हैं। ऑटो में बैठने वाले यात्री अपनी यात्रा के दौरान इन किताबों को पढ़ सकते हैं और समय का सदुपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऑटो को और खास बनाने के लिए रंग-बिरंगे बुकमार्क भी लगाए गए हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे हैं। साथ ही, एक छोटा सा कैंडी जार भी रखा गया है, जिससे यात्री मुफ्त में टॉफी ले सकते हैं। साथ ही ऑटो के पीछे एक अच्छा सा मैसेज भी लिखा हुआ है। जिसमें लिखा है कि पैसा एक दवा है, जो लोगों के हर जख्म को भर देता है। यह छोटी-छोटी चीजें इस ऑटो की सवारी को और भी यादगार और शानदार बना देती हैं।
ये भी पढ़ें:
लड़कियों ने वीडियो में दिखाया ऑटो का लाजवाब सफर
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियां इस ऑटो में सफर कर रही हैं। सफर के दौरान वे किताबों को देख रही हैं और उनके पन्नों को पलट रही हैं। उनमें से एक किताबों की बुकमार्क को भी कैमरे में दिखाती है। फिर जार से टॉफी निकालकर खाती दिख रही है। इसके अलावा एक और भी जार रखा गया है, जिसमें कुछ पेपर चिट्स रखे गए हैं।
लोगों ने ऑटो वाले की सोच की खूब तारीफ की
यह वायरल वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @by.nanthithaparkavi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर 307 लोगों ने कमेंट भी किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जहां लोगों ने इस ऑटो वाले की सोच और मेहनत की बहुत तारीफ की है। कई लोग कह रहे हैं कि यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन इससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने कहा कि छोटे-छोटे अच्छे काम भी लोगों के दिल में बड़ी जगह बना सकते हैं। जबकि कई लोगों का कहना है कि एक साधारण सफर को खास बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं, बस एक अच्छी सोच चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
