वायरल न्यूज़

Viral Video: एयरपोर्ट पर CISF के जवान को देख नन्हीं बच्ची ने किया सैल्यूट, सैनिक का रिएक्शन देख पिघल जाएगा दिल

एयरपोर्ट पर एक नन्हीं बच्ची ने CISF जवान को सैल्यूट किया। देशभक्ति और सम्मान की खूबसूरती को बयां करता दिल छू लेने वाला यह वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

एयरपोर्ट पर CISF के जवान को देख नन्हीं बच्ची ने किया सैल्यूट (X/@CISFHQrs)

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का जी करता है। इन वीडियो को देख शरीर के अंदर कुछ अलग ही रिएक्शन होने लगता है। ऐसे वीडियो जो सीधे दिल की गहराइयों को छू जाते हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब व्यूज और लाइक्स भी बटोरते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां एयरपोर्ट पर एक बच्ची ने CISF के जवान को देखा तो वह उसे सैल्यूट करने लगी। ऐसे में जब उस CISF जवान की नजर बच्ची पर पड़ी तो वह भी उस बच्ची के सैल्यूट का जवाब खुद सैल्यूट करके देता है। देश के जवानों के लिए बच्ची के मन में इतना सम्मान देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

वीडियो देख पिघल जाएगा आपका दिल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक एयरपोर्ट पर एक CISF का जवान खड़े होकर लोगों की चेकिंग कर रहा है। ऐसे में वह बच्ची उसके पास आती है और पूरे सम्मान के साथ CISF जवान को सैल्यूट करती है। बदले में वह जवान भी बच्ची को सैल्यूट करता है। फिर बच्ची वहां से लौट आती है।

लोगों को पसंद आया यह वीडियो

इस वीडियो (VIDEO) को सोशल साइट एक्स पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। CISF ने इस पल को बेहद ही खास बताया और कहा कि यह दिखाता है कि छोटे बच्चे भी देश के जवानों के लिए कितना सम्मान रखते हैं। गर्व है हमें अपनी नई पीढ़ी पर। इस वीडियो में बच्ची की मासूमियत और देश के जवाने के प्रति सच्चा सम्मान देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया। लोग वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं और बच्ची के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article