वायरल न्यूज़

Jugaad Video: आंटी ने देसी जुगाड़ का लगाया ऐसा तड़का, स्वैग देख आप भी कहेंगे, 'अंग-अंग फड़का'

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आंटी ने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशळ मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

आंटी ने जुगाड़ से उड़ाया गर्दा (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटी का धांसू देसी जुगाड़
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) तो इतने धांसू होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video) को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ जुगाड़ का बड़े-बड़े दिग्गज भी जबरा फैन हो जाते हैं। जुगाड़ के वीडियो (Desi Jugaad Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इस कड़ी में देसी जुगाड़ का एक धांसू वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपको हैरानी होगी बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

आज तक आपने जुगाड़ के कई मामले देखे होंगे। कई जुगाड़ को देखकर तो आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा जुगाड़ सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। इतना ही नहीं आंटी का स्वैग देखने के बाद एक बात जरूर कहेंगे, 'इसे कहते हैं देसी तड़का'। दरअसल, आज कल जिसे जहां मौका मिलता है एक से एक मजेदार जुगाड़ लगाकर अपना काम बनाने में लग जाते हैं। कुछ जुगाड़ तो सुपरहिट हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक देसी आंटी ने मजेदार जुगाड़ भिड़ाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक आंटी और अंकल जी बाइक से जा रहे हैं। बाइक पर काफी सामान भी रखे हुए हैं। ऐसे में आंटी जी को बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो उन्होंने मजेदार जुगाड़ भिड़ाया और महफिल लूट ली...

आंटी जी ने महफिल लूट ली

आंटी जी का जुगाड़ देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि आखिर कहां-कहां से लोग ऐसे जुगाड़ भिड़ाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'busa_boy21' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 46 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आंटी ने गर्दा उड़ा दिया। तो किसी का कहना है कि ऐसा नजारा केवल इंडिया में ही देखने को मिल सकता है। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

End of Article