वायरल न्यूज़

Viral Video: कंप्यूटर नहीं, हाथ का कमाल! पेंटर का हुनर देख दंग रह गई दुनिया

एक पेंटर का फ्रीहैंड कैलिग्राफी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 'Please Sound Horn' को फॉन्ट जैसी खूबसूरत लिखावट में लिखते कलाकार का शानदार हुनर देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

ट्रक पर सुंदर लिखावट करता पेंटर (X/@Rainmaker1973)

भारत में हुनर की कोई कमी नहीं है। यहां ऐसे-ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी कला से लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेंटर अपने शानदार हुनर से लोगों को हैरानी में डाल दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उस पेंटर की कला की तारीफ कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पेंटर ने लिखी कंप्यूटर जैसी लिखावट

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Rainmaker1973 (Massimo) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ सिर्फ इतना लिखा गया है, "Font-like Indian calligraphy." वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कलाकार नीले रंग के टाटा ट्रक पर सफेद पेंट और ब्रश की मदद से बेहद ही खूबसूरत अक्षर में "Please Sound Horn" लिखते हुए दिख रहा है। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि उसकी लिखावट बिल्कुल किसी कंप्यूटर फॉन्ट जैसी दिखाई देती है। हर अक्षर एक जैसा, साफ और बेहद सुंदर नजर आता है।

कलाकार के हुनर का कमाल देख हर कोई कर रहा तारीफ

सबसे हैरानी की बात यह है कि कलाकार इन शब्दों को लिखने के लिए किसी स्टेंसिल या मशीन का इस्तेमाल नहीं करता। वह केवल अपने हाथ, ब्रश और सालों के अनुभव के दम पर इतनी शानदार कैलिग्राफी तैयार कर देता है। उसकी ब्रश चलाने की स्पीड और अक्षरों की सटीक बनावट देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो में कलाकार का हुनर देख लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ लिखावट नहीं, बल्कि एक शानदार कला है। कुछ लोगों ने कहा कि अगर यही काम कंप्यूटर से किया जाता, तो शायद इतना सुंदर नहीं लगता। वहीं कई लोगों ने भारतीय ट्रक कलाकारों के हुनर को सलाम किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article