IPL 2023 Final: 28 मई को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला होना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला रिजर्व डे यानी आज 29 मई को खेला जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस मैच के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सोमवार को यह मैच 7.30 बजे शुरू होगा। इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि कौन सी टीम आईपीएल 2023 की विजेता होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ के बीच फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है।
जानिए कौन है आनंद महिंद्रा का फेवरेट खिलाड़ी
इस बीच देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने आईपीएल विजेता के लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी की है। आनंद महिंद्रा ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी में बताया है कि कौन सी टीम आईपीएल 2023 का फाइनल जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट खिलाड़ी का भी नाम बताया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए उन्होंने आईपीएल फाइनल के विजेता का नाम बताया है। उनका यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है। देखें ट्वीट-
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनसे पूछा गया था कि आईपीएल के फाइनल में वह किस टीम का समर्थन कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि उन्हें शुभमन गिल के टैलेंट पर पूरा यकीन है। उन्हें जीतते हुए देखना चाहता हूं। हालांकि, मैं धोनी का भी बहुत बड़ा फैन हूं और उनसे उम्मीद कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि अच्छी टीम को जीतने दो। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की फिराक में है।
