वायरल न्यूज़

Video: इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो, अपनी थाली से गाय को खाना खिलाती नजर आई छोटी बच्ची, लोग बोले- छू लिया दिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 29, 2023, 03:56 PM IST

Heart Touching Video: नन्हीं सी गैया को छोटी बच्ची अपनी थाली से खाना खिलाती नजर आ रही है। छोटी बच्ची के इस कदम ने लोगों का दिल चुरा लिया है। यह गैया इस परिवार का अहम सदस्य हैं।

Image

इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छू लेगा यह प्यारा वीडियो
  • बच्ची ने गैया को खिलाया खाना
  • अपनी ही थाली में बच्ची ने खिलाया खाना

Heart Touching Video: गाय को हिंदू धर्म में माता माना जाता है। गाय का दूध सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपना खाने का पहला निवाला गौमाता को खिलाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक छोटी बच्ची और एक गाय से जुड़ा है। इस वीडियो को आप क्यूट वीडियो में तो शामिल करेंगे ही, इसके साथ ही आपके चेहरे पर वीडियो देखकर मुस्कान आ जाएगी।

छोटी बच्ची ने अपनी थाली से खिलाया गैया को खाना

वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार जमीन पर बैठकर भोजन कर रहा है। परिवार में एक प्यारी सी बच्ची भी शामिल है। सबसे खास बात यह है कि बच्ची के साथ एक गाय भी खाना खाती नजर आ रही है। नन्हीं सी गैया को छोटी बच्ची अपनी थाली से खाना खिलाती नजर आ रही है। छोटी बच्ची के इस कदम ने लोगों का दिल चुरा लिया है। देखें वीडियो-

वीडियो को @VlKAS_PR0NAM0 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि नीचे बैठे लोगों को खाना परोसा जा रहा है। इस दौरान खाना खा रहे लोगों के साथ दो छोटी-छोटी गैया भी खड़ी दिख रही हैं। यह गैया इस परिवार का अहम सदस्य हैं। इनमें से एक गैया परिवार की छोटी बच्ची की थाली से खाना खाती नजर आ रही है। बच्ची खुद अपनी थाली से छोटी गैय्या को खाना खाने में मदद कर रही है। बच्ची भी उसी थाली से खाना खाती दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के दिल जीत रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article