वायरल न्यूज़

Instagram Viral Video: आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में जिसे 44 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा, कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं और उसे बार-बार देखते हैं।

Image

वीडियो ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @alice_wit)

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजना हजारों वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो काफी समय तक लोगों के बीच छाए रहते हैं और उनपर मिलियन में व्यूज आते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो काफी हंसाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम एक ऐसा वीडियो शेयर हुआ, जिसने लोगों के बीच धमाल मचा दिया। अब तक लोग उस वीडियो को देख रहे हैं और उसे पसंद कर रहे हैं।

    आज के समय में ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो वीडियो बनाकर उस पर शेयर भी करते रहते हैं। कुछ लोग तो इंस्टाग्राम के जरिए रातोंरात फेमस हो गए। वहीं, कई लोग स्टार भी बन गए हैं। आप सब भी रोजाना इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक और इंस्टाग्रम वायरल वीडियो लेकर आए हैं। जिस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। एक बार इस वीडियो को देखने के बाद आपको बार-बार देखने का मन करेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा बाउंड्री के पास खड़ा है। तभी एक मेमना वहां पहुंच जाता है। मेमना बच्चे की ओर दौड़ता है और उससे लिपटने की कोशिश करता है। लेकिन, जाल होने के कारण वो बच्चे से लिपट नहीं पाता है। हालांकि, आखिर में जो मेमना जो करता है, उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिल भी जरूर पिघल गया होगा। इतना ही नहीं इस क्यूट वीडियो को बार-बार देख रहे होंगे। इस वीडियो को 'alice_wit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 44 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article