वायरल न्यूज़

Instagram Viral Video: प्लेन के अंदर एयरहोस्टेस के साथ हुआ ऐसा इंसिडेंट, 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2026, 11:37 AM IST

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है।

Image

एयरहोस्टेस के इस वीडियो ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @abhinav_arts)

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हालांकि, यजूर्स इन वीडियो को पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो को दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो ने यूजर्स के बीच गदर काट दिया।

    इंस्टाग्राम पर आप सब भी रोजाना कई तरह के वीडियो देखते होंगे। इसके अलावा कई लोग खद भी वीडियो शेयर करते होंगे। इनमें कुछ वीडियो रियल होते हैं, तो कुछ स्क्रिप्टेड भी होते हैं। कई वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे लोगों से कनेक्ट करते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसने यूजर्स के बीच धमाल मचा दिया। दरअसल, यह वीडियो फ्लाइट के अंदर की है। वीडियो में एक एयरहोस्टेस अपनी ड्यूटी कर रही थी। वहीं, फ्लाइट के अंदर बैठा एक यात्री उसकी तस्वीर बनाने में लगा था। शुरुआत में तो इसे लेकर किसी को भनक नहीं लगी, लेकिन जब एयरहोस्टेस ने खुद अपनी तस्वीर देखी, तो दंग रह गई। देखें वीडियो...

    वीडियो ने मचाया गदर

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, पांच मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे अब तक पसंद किए हैं। वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    End of Article