वायरल न्यूज़

MRI से डर रहा था मासूम, मशीन के अंदर साथ में लेटे पापा, Video देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए। इस वीडियो में एक पिता उनके बच्चे के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए देखा जा सकता है।

Image

मासूम बच्चे के साथ लेटकर MRI मशीन के अंदर गए पापा (Instagram/@naughtyworld)

छोटे बच्चे अनजान चीजों से अक्सर डर जाते हैं। ऐसे में माता-पिता उनके साथ डटे रहते हैं और उनका हाथ थाम उन्हें उनके डर से दो-चार कराते हैं और उनके मन से डर की भावना निकाल फेंकते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक पिता ने अपने बच्चे के मन से डर निकालने के लिए जो कुछ भी किया। वह देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए।

MRI मशीन के अंदर जाने से डर रहा था बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि बच्चा MRI मशीन के अंदर जाने से डर रहा था। ऐसे में उसके पिता ने उसके मन से डर को दूर करने के लिए बच्चे का हाथ पकड़कर खुद उस MRI मशीन में लेट जाते हैं और बच्चे के साथ मशीन के अंदर से उन्हें भी गुजरना पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता बच्चे का हाथ पकड़ कर लेटे हुए हैं और उसके साथ मशीन के अंदर जा रहे हैं। ऑपरेटर मशीन को ऑपेरट करते दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई लोगों ने शेयर किया है। लगभग सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से @naughtyworld नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग पिता के इस फर्ज को देख उनके लिए भावुक कमेंट्स किया है। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पापा की इज्जत हमेशा करना चाहिए, पापा के अलावा यह काम कोई नहीं कर सकता।" दूसरे ने लिखा, "बच्चों को इस दुनिया से लड़ना और उन्हें निडर बनना पापा ही सीखाते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article