मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी बारात के साथ घुटनों तक भरे पानी में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह नजारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और शहर की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा है।
दूल्हे की बारात ने बयां कर दी सिस्टम की सच्चाई
इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। हर साल यह सफाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाता है लेकिन इस बार मानसून की पहली ही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की असली तस्वीर सामने ला दी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) इंदौर के रोबोट चौराहे के पास स्थित न्याय नगर इलाके का है। यहां बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह पानी से भर गईं। ऐसे में एक दूल्हे को अपनी बारात घुटनों तक पानी में निकालनी पड़ी। बाराती भी पानी के बीच चलते हुए नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
