वायरल न्यूज़

लड़के की अच्छाई देखकर ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया, Viral Video ने जीत लिया लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर फिलहाल एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चे की अच्छी सोच देखते हुए ऑटो ड्राइवर उससे किराया नहीं लेता है।

Image

ऑटो ड्राइवर की दरियीदिली देख लोग खूब कर रहे हैं तारीफ (X/@lakshaymehta08)

आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। इस वीडियो (Video) में एक ऑटो ड्राइवर की दरियादिली और एक बच्चे की नेक सोच देखने को मिलती है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो में दिखने वाले बच्चे और ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

स्कूल जा रहे बच्चों के साथ हुआ ऐसा वाकया

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाया गया है कि एक लड़का अपनी छोटी बहन और एक दूसरी लड़की को स्कूल छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठता है। स्कूल पहुंचने के बाद उसकी बहन और वह दूसरी लड़की ऑटो से उतर जाती हैं। इसके बाद लड़का अपनी जेब से पैसे निकालकर ऑटो ड्राइवर को किराया देने लगता है। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर लड़के से एक सवाल पूछते हैं। वह पूछते हैं कि, "क्या दोनों लड़कियां तुम्हारी बहन हैं?" लड़का बिना झिझक बताता है कि, "नहीं अंकल, इनमें से सिर्फ एक मेरी बहन है। दूसरी लड़की को ऑटो नहीं मिल रहा था, इसलिए मैंने उसे अपने साथ आने के लिए कहा।"

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऑटो ड्राइवर ने किराया लेने से किया इनकार

लड़के की यह बात सुनते ही ऑटो ड्राइवर मुस्कुरा देते हैं। उन्हें बच्चे की सोच बहुत अच्छी लगी। इसके बाद वह किराया लेने से मना कर देते हैं। ऑटो ड्राइवर प्यार से कहते हैं, "तुम ये पैसे रख लो, तुम्हें किराया देने की जरूरत नहीं है। इस पैसे से अपने लिए कुछ अच्छा खा लेना या फिर इन बच्चियों को दे देना।" यह सुनकर लड़के के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह खुशी-खुशी ऑटो ड्राइवर को थैंक्यू बोलता है। इसके बाद ऑटो वाला वहां से चला जाता है।

ऑटो ड्राइवर की इंसानियत ने लोगों को किया भावुक

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 41 लाख लोगों ने देखा और 59 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई यूजर्स ने लिखा कि आज भी दुनिया में ऐसे लोग हैं, जिनकी वजह से इंसानियत पर भरोसा बना हुआ है। वहीं, कई अन्य लोगों ने बच्चे और उस ऑटो ड्राइवर की अच्छी सोच के लिए उनकी खूब सराहना की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article