वायरल न्यूज़

Indian Train Kalesh: टीसी और यात्री के बीच हुआ ऐसा क्लेश, सभी पैसेंजर देखते रह गए

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर और टीसी के बीच झड़प होती नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Image

चलती ट्रेन में पैसेंजर और टीसी की बहस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पैसेंजर और टीसी की बहस
  • काफी देर तक हुई दोनों में झड़प
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

TC And Passenger Argument: भारतीय रेलवे की यात्रा तो आप सभी ने की होगी। इसकी हवा, सामान बेचने वालों की आवाज और चाय की चुस्की एक अलग ही फील देती है। ट्रेन की यात्रा सभी साधनों में सुगम मानी जाती है। भारत की अधिकांश आबादी आज भी ट्रेन से ही सफर करना पसंद करती है। क्योंकि ट्रेन ना सिर्फ आपके मंजिल तक पहुंचाता है बल्कि रास्तों की सुंदरता से वाकिफ भी कराता है।

लेकिन कई बार ट्रेन में सफर के दौरान लोगों की बहस भी देखी जाती है, काफी बार तो टीसी से भी। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीसी और पैसेंजर की बहस होती नजर आ रही है। दोनों की ये झड़प आईडी कार्ड को लेकर थी, जिसमें टीसी ने आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी मांगी, इस पर पैसेंजर ने सॉफ्ट कॉपी दिखाया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस छिड़ी हुई दिखी।

चलती ट्रेन में पैसेंजर और टीसी की बहस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जितनी देर में बहस कर रहा है, उतनी देर में डिजी लॉकर खोलकर दिखा देता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर है, भाई तुम भी फिजिकल कॉपी ही मांग लो। बता दें, इस वीडियो को 'live_vibe._' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 34 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article