Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE Viral Video) के प्रति अपार देशभक्ति, प्रेम और अपने निवासियों के प्रति इसके समर्पण को दिखाया गया है। दरअसल, अमीरात में प्रवासी परिवारों से ताल्लुक रखने वाले 13 भारतीय छात्रों ने देश का राष्ट्रगान 'इशी बिलाडी' को बजाने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए, इस नजारे ने कई लोगों की आंखों में आंसू तक ला दिए। दुबई स्थित परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर मल्हार द्वारा बनाए गए इस क्लिप में स्कूली बच्चों को तबला, सितार, हारमोनियम और अन्य भारतीय वाद्य यंत्रों का उपयोग करके राष्ट्रगान की संगीतमय प्रस्तुति देते हुए दिखाया गया है। वहीं, सेंटर ने इसे सामंजस्य, दोस्ती और साझा सांस्कृतिक सम्मान की पेशकश बताया।
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भारतीय वाद्ययंत्र की मदद से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इस वीडियो को तेजी से काफी लोकप्रियता मिली। यहां तक कि यूएई में भारत के राजदूत और अबू धाबी में भारतीय दूतावास द्वारा भी इसे शेयर किया गया। सेंटर के संस्थापक और निदेशक जोगिराज सिकिदार ने कहा कि मुझे सीईओ, गृहिणियों, शिक्षकों और प्राचार्यों के फोन आए हैं, इस प्रस्तुति ने वास्तव में सबको अंदर से झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि यूएई के राष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एक पंक्ति ने इस निर्माण के पीछे प्रेरणा का काम किया। सिकिदार ने कहा कि युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद मैं गाड़ी चला रहा था और मैंने एक होर्डिंग देखा जिसमें लिखा था कि यूएई में हम सभी अमीराती हैं। यह बात मेरे मन में घर कर गई। मैं 20 वर्षों से यूएई में हूं और जबकि कई इसे अपना दूसरा घर कहते हैं, मैं इसे अपना पहला घर कहता हूं। मैं इस देश में गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं और इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। देखें वीडियो...
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो की सराहना की और बच्चों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना की भी सराहना की, जिन्होंने इतनी लगन से वाद्य यंत्रों की धुन बजाई। एक यूजर ने लिखा- आत्मा को झकझोर देने वाला! भारतीय बच्चे तबला और सितार को "इशी बिलाडी" में मिला रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- भगवान यूएई को आशीर्वाद दें... इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए धन्यवाद... यह दर्शाता है कि हम यूएई से कितना प्यार करते हैं। कुछ ने लिखा- इस दुनिया में कला और संगीत बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर मौजूदा स्थिति में। संगीत आपको शांत, तर्कसंगत और शांतिपूर्ण बनाता है।
