वायरल न्यूज़

'मैं रेल मंत्री नहीं हूं...' ट्रेन में भीड़ की शिकायत कर रही महिला को TC ने दिया जवाब, वायरल हुआ वीडियो

TC Woman Fight Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला टीसी से भीड़ की शिकायत करती है और तभी टीसी कहता है कि, 'मैं रेल मंत्री नहीं हूं।'

Image

टीसी और महिला के बीच हुई बहस।

TC Woman Fight Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन पैसेंजर महिला और टीसी की नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीडियो में एक महिला को शिकायत करते हुए दिखाया गया है कि खचाखच भरी ट्रेन में यात्री किस तरह असहज होते हैं। महिला शिकायत करते हुए टीसी से कहती है कि, 'वहां खड़े होने, हिलने-डुलने या यहां तक कि बाथरूम तक जाने की भी जगह नहीं है।' जब महिला अन्‍य यात्रियों की स्थिति के बारे में शिकायत करती है तभी टीसी हाथ जोड़कर कहता है 'मैं रेल मंत्री नहीं हूं।'

एक्‍स पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो @mshahi0024 द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में एक्स यूजर ने लिखा, 'TC: 'माफ करें, मैं मंत्री नहीं हूं।' 22969 ट्रेन जानवरों की तरह यात्रियों से भरी हुई है, पेशाब करने तक की कोई जगह नहीं है और यात्री स्टेशनों पर फंसे हुए हैं।' 'बेबस लड़की: सर, मुझे ट्रेन में बैठा दो, कोच भरा हुआ है, एक लड़की लड़कों के बीच कैसे जाएगी?' हाल ही में पोस्‍ट किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्‍यक्‍त की है।

यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

इस घटना पर कई यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। एक यूजर ने कहा कि, 'जनरल कोचों के लिए बड़े सुधार की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा कि, "सरकार को इस मोर्चे पर भी कुछ करना चाहिए। या तो ट्रेन कोच/क्षमता बढ़ाएं या अनाधिकृत व्यक्तियों को आरक्षित कोचों में प्रवेश करने से सख्ती से रोकें। तीसरे यूजर ने घटना पर लिखा कि, 'पर्याप्त ट्रेनें नहीं हैं, इतनी सारी वंदे भारत शुरू की गईं, लेकिन लागत आम आदमी की पहुंच से बाहर है। उन्होंने उन यात्री ट्रेनों को शुरू नहीं किया है जहां भारी यातायात है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'इस अराजकता को रोकने के लिए रेलवे को केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर आने की अनुमति देनी चाहिए।'

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article