सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ नई चीजें भी दिखाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में तंजानिया की एक जनजाति के कुछ सदस्य पहली बार लाल तीखी मिर्च चखते हुए नजर आ रहे हैं। मिर्च खाने के बाद उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आते हैं, वह देख शायद ही आपकी हंसी थमने का नाम लेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
एक छोटी सी मिर्च और ढेर सारे एक्सप्रेशन
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक जगह पर जनजाति के कुछ लोग खड़े दिखाई देते हैं। तभी एक शख्स उन्हें छोटी-छोटी लाल मिर्च खाने को देता है। पहले तो सभी लोग मिर्च को बड़े ध्यान से देखते हैं। उन्हें शायद अंदाजा नहीं होता कि यह कितनी तीखी हो सकती है। इसके बाद वे उत्सुक होकर उन लाल मिर्च को अपने मुंह में डाल लेते हैं। बस फिर क्या था, कुछ ही सेकंड में सभी के चेहरे के भाव बदल जाता है। किसी की आंखें बंद हो जाती हैं, कोई अपनी जीभ साफ करने लगता है, तो कोई झुककर तीखेपन को सहने की कोशिश करता है। कुछ लोग मुस्कुराने की कोशिश करते हैं, लेकिन मिर्च का तीखापन उनके लिए बिल्कुल नई चीज होती है। उनके असली और बिना बनावट वाले रिएक्शन लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया यह मजेदार वीडियो
वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @ViralRushX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर हंसी नहीं रुक रही, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें थोड़ी कम तीखी मिर्च दी जानी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने इसे अलग-अलग संस्कृतियों को समझने का दिलचस्प तरीका भी बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
