वायरल न्यूज़

Viral Video: जापान की मेट्रो में दिखी इतनी भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से बंद किया दरवाजा

ट्विटर पर जापान मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो कॉर्पोरेशन के एम्प्लॉई गेट बंद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मेट्रो का गेट बंद होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद मेट्रो के दरवाजे को बंद किया जा रहा है।

Image

टोक्यो मेट्रो में भारी भीड़ का वीडियो (X)

Tokyo Metro Huge Crowd: दुनियाभर में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। अब लोग समय बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। ये ट्रैफिक से भी बचाता है और समय पर पहुंचाता भी है। लेकिन कई बार मेट्रो में इतनी भीड़ मिलती है कि जाने का मन ही नहीं करता। लेकिन क्या ही किया जाए, सभी को जल्दी है, सभी को काम है तो लोग मजबूरन जाते ही हैं। ऐसे में कई बार तो मेट्रो के दरवाजे से चिपक कर लोग खड़े रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप जापान की टोक्यो मेट्रो का हाल देख सकते हैं। टोक्यो मेट्रो में लोग इस कदर खड़े हैं कि वे दरवाजे से भी बाहर आ जा रहे हैं और ये सब भीड़ के कारण है। लेकिन फिर भी कोई रूकने को तैयार नहीं है। ऐसे में मेट्रो के एम्प्लॉई गेट बंद करने के लिए कड़ी मशक्कत करते दिख रहे हैं और अंततः मेट्रो गेट बंद होने में सफल हो जाते हैं।

टोक्यो मेट्रो में भारी भीड़ का वीडियो

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे रोज का काम हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये बेहद खतरनाक है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 25 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 73 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article