Horse Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं मामला जो भी यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इन दिनों घोड़े का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें उसने ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
आमतौर पर लोग घोड़े को काबू में रखते हैं। लेकिन, जब घोड़ा बिदकता है तो जमकर तांडव मचाता है। फिर घोड़ा ऐसा बवाल मचाता है, जिससे भगदड़ मच जाती है। इस वायरल वीडियो (Horse Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में एक साथ लोग बैठे हुए हैं। वहीं, एक शख्स घोड़े को पकड़कर खड़ा है। अचानक घोड़ा इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगता है। कुछ ही सेकंड बाद घोड़ा ऐसा बवाल मचाता है, जिससे भगदड़ मच जाती है। क्योंकि, घोड़ा जिस तरह लोगों को धोने लगता है उसे देखकर यकीन मानिए आप भी मौचक्के रह जाएंगे। तो पहले इस वीडियो को देखें...
घोड़े का अनोखा अंदाज
वीडियो (Trending Video) देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kathiyawad_na_hores_1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 60 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज के आनंद की जय हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वीडियो ने मौज करा दी'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
