वायरल न्यूज़

Video: मेट्रो के भीतर 'अंग लगा दे' गाने पर दो लड़कियों ने किया आग लगाने वाला डांस, लोग बोले- बुरा न मानो होली है

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2024, 03:24 PM IST

Holi Dance Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां सफेद ड्रेस पहनकर दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। हालांकि, उनके रंग लगाने का तरीका थोड़ा अलग है।

Image

मेट्रो में होली खेलती लड़कियां (ट्विटर)

Holi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार बैठे हैं। आपने मेट्रो के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखते हुए आपको शर्म आई होगी। इसी क्रम में होली से पहले मेट्रो का एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर बहुत ही हॉट डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है।

वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

होली से पहले मेट्रो का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां सफेद ड्रेस पहनकर दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं। वह एक-दूसरे के काफी क्लोज बैठकर डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' का गाना 'अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे' बज रहा है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। हालांकि, उनके रंग लगाने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां एक-दूसरे से लिपटकर रंग लगा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस दौरान मेट्रो में लोग बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं। लोग इन लड़कियों की हरकत को देखकर नजरअंदाज भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को यह डांस वीडियो पसंद भी आ रहा है। वीडियो को R V K Rao_TNIE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी को लड़कियों का डांस पसंद आ रहा है तो कई लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article