Deodorant Sprayed On Burning Gas: खाना बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर गैस खत्म हो जाए तो फिर परेशानी होने लगती है। ऐसे में नहीं खाना बन पाता है और ना ही कुछ चाय-नाश्ता। लेकिन अगर हम आपको कहें कि अब आप सिलेंडर खत्म होने पर भी गैस को तेज आंच पर जला सकते हैं तो आप क्या कहेंगे। दरअसल, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी ऐसा ही कहेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स गैस कम होने पर ऐसा जुगाड़ लगाता है, जिसे देख आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, शख्स गैस कम होने पर उसकी आंच तेज करने के लिए जलते बर्नर पर डियोड्रेंट का छिड़काव करता है। ऐसे में गैस काफी तेजी से जलने लगता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में आग लगने की भी संभावना शत-प्रतिशत होती है।
गैम कम जलने पर डियोड्रेंट का छिड़काव
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि लगता है भाई की यमराज से दोस्ती है। बता दें, इस वीडियो को 'zydus_wellness' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 47 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
