वायरल न्यूज़

Viral Video: ऑटो पर लिखी थी ऐसी लाइन, जिसे पढ़कर हर महिला उससे करना चाहेगी सफर, वीडियो ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो पर ऐसी लाइन लिखी थी, जिसे पढ़ने के बाद आपको भी गर्व होगा।

Image

ऑटो वाले ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @star._.belt)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगाते होंगे, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते होंगे। कुछ नजारे ऐसे भी दिखते होंगे, जो सीधे दिल को छू लेते होंगे। जबकि, कुछ को देखकर भौचक्के रह जाते होंगे। वहीं, कुछ मामले दिल जीतने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक ऑटो पर ऐसी लाइन लिखी थी, जिसने पढ़ने के बाद आपको भी जरूर गर्व होगा। आलम ये है कि लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    सफर के दौरान कई बार हमें ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ मामले तो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के पीछे ऐसी लाइन लिखी थी, जिसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया। सीट के पीछे लिखा था- मैं भी किसी का पिता और भाई हूं। आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया बिना डरे हुए यहां बैठें। इस लाइन को पढ़ने के बाद हर कोई इस पर गर्व करेगा। देखें वीडियो...

    ऑटो ड्राइवर ने जीता दिल

    वीडियो देखकर आपका मन गदगद कर रहा होगा। इतना ही नहीं इस लाइन पर जरूर गर्व कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'star._.belt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नजारे ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि इसमें तो हर महिला सफर करना चाहेगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article