उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर कुछ सेकंड के लिए लोगों की सांसें थम गईं। हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर अचानक जंगल से एक जंगली हाथी निकल आया। हाथी सड़क पर पहुंचते ही सीधे एक काली थार (Thar) की तरफ बढ़ने लगा। सड़क के आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
नेशनल हाईवे पर घटी यह घटना
यह पूरा मामला श्यामपुर, हरिद्वार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर सामान्य तरीके से वाहन आ-जा रहे हैं। तभी जंगल की तरफ से एक विशाल जंगली हाथी सड़क पर आ जाता है। हाथी जैसे ही हाईवे पर पहुंचता है, उसकी नजर सड़क पर मौजूद काली थार (Thar) पर पड़ती है। इसके बाद वह उसी तरफ तेजी से आगे बढ़ने लगता है। हाथी को गाड़ी की तरफ जाता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। लोग दूर से ही चिल्ला-चिल्लाकर हाथी को दूर भगाने की कोशिश करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
हाथी ने थार को मारी जोरदार टक्कर
कुछ ही पलों में स्थिति ऐसी बन जाती है कि सड़क पर मौजूद लोगों का ध्यान सिर्फ हाथी और थार पर टिक जाता है। हाथी गाड़ी के काफी करीब तक पहुंचता है और उसके बाद वह थार को इतना जोरदार धक्का मारता है कि गाड़ी पूरी की पूरी हिल जाती है। एक पल के लिए तो ऐसा लगता है जैसे हाथी उस थार को पलट ही देगी। हाथी के लिए वह थार किसी खिलौने की तरह मालूम पड़ रही है। इसके बाद हाथी सड़क को पार करता है और हाईवे की दूसरी तरफ मौजूद जंगल में चला जाता है। हाथी के जंगल में वापस जाते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
हमले का वीडियो Social Media पर हुआ वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हाथी की ताकत और उसके अचानक सड़क पर आने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, कई लोग यह भी कह रहे हैं कि जंगल के आसपास सड़क से गुजरते समय वाहन चालकों को बेहद सावधान रहना चाहिए।
अगर आप इस स्थिति में पड़ जाएं तो क्या करें?
दरअसल, उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगल और हाईवे एक-दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसे रास्तों पर जंगली जानवरों का सड़क पर आ जाना कोई असामान्य बात नहीं है। खासकर हाथियों जैसे बड़े वन्यजीव जब सड़क पर आ जाते हैं, तो उनके आसपास जाना या उन्हें परेशान करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि वाहन चालक गाड़ी की रफ्तार कम करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और हाथी के रास्ते में जाने की कोशिश न करें। हॉर्न बजाकर या किसी तरह उसे डराने की कोशिश करना भी स्थिति को और खराब कर सकता है।
