सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जो बिना किसी बड़े ड्रामे के सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक दादी पहली बार होटल पहुंचती हैं और कमरे का दरवाजा खोलने के लिए मिले एक्सेस कार्ड को देखकर थोड़ी उलझन में पड़ जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर इस छोटे से कार्ड से दरवाजा खुलेगा कैसे। फिर उनकी पोती जिस प्यार के साथ उन्हें इसका तरीका समझाती है, वह पूरा पल बेहद प्यारा बन जाता है।
होटल रूम का एक्सेस कार्ड देखकर दादी हुईं कन्फ्यूज
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला होटल के कमरे के बाहर खड़ी दिखाई देती हैं। उनके हाथ में होटल का एक्सेस कार्ड है। दादी कार्ड को ध्यान से देखती हैं और फिर अपनी पोती से पूछती हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है। उनके लिए यह बिल्कुल नई चीज है। लिहाजा वह बिना किसी झिझक के पोती से मदद मांगती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पोती ने प्यार से सिखाया कार्ड का इस्तेमाल
दादी के सवाल पर पोती उन्हें आराम से पूरा तरीका समझाती है। वह बताती है कि कार्ड को दरवाजे पर लगे सेंसर के पास ले जाना होता है। इसके बाद दरवाजा खुल जाता है। दादी भी पोती की बात को बड़े ध्यान से सुनती हैं और समझने की कोशिश करती हैं। जिस तरह पोती उन्हें यह छोटी सी बात सिखाती है, वह देखने में बेहद मासूम और प्यारा लगता है। जैसे एक पल के लिए रिश्ते की भूमिकाएं बदल गई हों और पोती अपनी दादी की टीचर बन गई हो। सबसे खास बात यह है कि दादी के चेहरे पर नई चीज सीखने की उत्सुकता साफ नजर आती है। वहीं पोती भी उन्हें किसी बच्चे की तरह प्यार से समझाती दिखाई देती है। यही छोटी सी बात इस वीडियो को खास बना देती है।
वीडियो देखकर लोगों को याद आए अपने घर के बुजुर्ग
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @reelpesealofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग दादी की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को अपने दादा-दादी के साथ बिताए पुराने दिन याद आ गए। वहीं कई लोगों ने कहा कि बुजुर्गों की छोटी-छोटी खुशियां ही घर को खास बनाती हैं। सच भी है, दादा-दादी और पोता-पोती का रिश्ता बेहद खास होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ दोस्ती भी होती है। कभी दादा-दादी बच्चों से कुछ सीखते हैं, तो कभी बच्चे उनसे जिंदगी की बड़ी बातें सीखते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
