वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क किनारे आराम से पढ़ाई कर रही थी मासूम बच्ची, नजारा देख दिल से निकलेगी दुआ

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्ची सड़क किनारे आराम से पढ़ाई कर रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @jyotibhatti3860)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर (Trending Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्ची बड़े आराम से सड़क किनारे पढ़ाई कर रही है। आलम ये है कि इस नजारे ने लोगों का दिल छू लिया है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

कहते हैं जीवन में कुछ करने का जुनून हो, तो मुश्किल आसान हो जाती है। इतना ही नहीं रास्ते भी अपने आप बनने लगते हैं। लेकिन, कई बार ऐसी परिस्थिति भी सामने आती है, जिसे देखकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आप को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भीड़-भाड़ वाली सड़क के किनारे एक बच्ची किताबें लेकर बैठी है और आराम से पढ़ाई कर रही है। आते-जाते लोग उसे बार-बार देख भी रहे हैं और इमोशनल हो रहे हैं। क्योंकि, पढ़ाई के प्रति बच्ची का जुनून वाकई दिल जीतने वाला है। आप भी देखें ये इमोशनल वीडियो...

नजारे ने जीता दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए हैं। इतना ही नहीं इस नजारे ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट के आस-पास का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'jyotibhatti3860' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्य ाराय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article