वायरल न्यूज़

Funny Video: दूल्हे के साथ घोड़ी पर डांस कर रही थी लड़की, बिगड़ा बैलेंस और दोनों का बन गया पोपट

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी ही शादी में दूल्हे के साथ हुआ खेल
  • लड़की के साथ घोड़ी से गिरा दूल्हा
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो (Shocking Video) चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल में उतर जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो को बार-बार देखना पसंद करेंगे।

इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन माहौल बनाते नजर आते हैं। तो कुछ वीडियो में दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हे और एक लड़की का ऐसा पोपट बना, जिसे देखकर आप हंसते ही रहेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा आराम से घोड़ी पर बैठा हुआ है। वहीं, पीछे एक लड़की घोड़ी पर जमकर ठुमके लगा रही है। ठुमके लगाते हुए लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। जिस अंदाज में दोनों नीचे गिरते हैं उसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हे के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mrs_rao_official_1111' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस फनी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो मजे। किसी का कहना है कि दोनों की कमर टूट गई होगी। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article