वायरल न्यूज़

Prank Video: लड़की ने लड़के के फोन में इस टेक्निक से ली सेल्फी, फिर सामने आया शख्स का क्यूट सा रिएक्शन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 15, 2023, 02:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लड़के के फोन चुपके से सेल्फी ले ली, उसके बाद जब लड़के ने अपना फोन देखा तो उसका बड़ा ही क्यूट सा रिएक्शन देखने को मिला।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने लड़के के फोन में चुपके से ली सेल्फी
  • लड़के का आया क्यूट सा रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Prank Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में लड़की ने एक लड़के के फोन में चुपके से अपनी सेल्फी ले ली। उसके बाद लड़के का रिएक्शन देखने लायक है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी लड़के के स्माइल के दीवाने हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) एक प्रैंक वीडियो है, जिसमें लड़की लाइन में खड़ी होती है, जिसके आगे एक लड़का भी होता है। इस दौरान लड़के के हाथ में फोन होता है, जो वह पीछे हाथ करके खड़ा रहता है। ऐसे में पीछे खड़ी लड़की उसके फोन में चुपके से सेल्फी ले लेती है। और फिर जब लड़का टेबल पर बैठा होता है, तब वह अपना फोन देखता है। फिर लड़की की सेल्फी इतना प्यारा और क्यूट सा रिएक्शन देता है कि आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे।

प्रैंक वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है लड़का प्यार में पागल हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कितनी प्यारी और चुलबुली लड़की है। इस वीडियो पर अब तक एक मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article