वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बारिश में भीग रहे कपड़ों को बचाने के लिए दीदी ने निकाला जबरदस्त जुगाड़, लोग बोले- कमाल कर दिया

Jugaad Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दीदी खुली छत में डोरी पर कपड़े सूखने के लिए डालती हैं। इसके बाद वह कपड़ों के ऊपर पन्नी लगा देती हैं। इस जुगाड़ से पानी बरसने पर कभी भी कपड़े गीले नहीं होंगे।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jugaad Video: हम सभी अपने कपड़े सुखाने के लिए खुली छत पर डालते हैं। वहीं बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने में परेशानी आने लगती है।अगर हम घर के अंदर कपड़े सूखने के लिए डालते हैं तो वह जल्दी सूखते नहीं हैं। जबकि छत पर डालने पर कब बारिश शुरू हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार छत पर कपड़े भीग जाते हैं। इस समस्या से परेशान एक महिला ने बेहद ही अनोखा जुगाड़ निकाला। इस जुगाड़ को देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।

बारिश से कपड़े बचाने के लिए अनोखा जुगाड़

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला ने बारिश से कपड़ों को बचाने के लिए देसी और सस्ता जुगाड़ निकाला है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दीदी खुली छत में डोरी पर कपड़े सूखने के लिए डालती हैं। इसके बाद वह कपड़ों के ऊपर पन्नी लगा देती हैं। इस जुगाड़ से पानी बरसने पर कभी भी कपड़े गीले नहीं होंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कपड़ों पर पन्नी डालने के बाद दीदी उस पर क्लिप लगाती है। ऐसा वह इसलिए करती हैं, जिससे पन्नी उड़े न और बारिश आने के बाद कपड़े गीले न हों। इस अनोखे जुगाड़ को लगाने के बाद दीदी खुश नजर आती हैं। 10 सेकंड की यह छोटी वीडियो इंटरनेट पर अब जमकर वायरल हो रही है। वीडियो को @antim_jatin_dhiman नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article