वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़का काला है मैं शादी नहीं करुंगी, फिर सरकारी नौकरी सुनते ही राजी हो गई लड़की

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 26, 2024, 12:05 PM IST

Girl Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की पहले विवाह से इनकार करती है, मगर मां की एक बात सुनकर तुरंत शादी के लिए तैयार हो गई।

Image

वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Girl Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां हंसने हंसाने वाले वीडियो सबसे ज्यादा पंसद किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जिसकी शादी का प्रस्ताव आया है। परिवार के सदस्य उसकी सहमति मांगते हैं, मगर लड़की ने तुरंत इनकार कर दिया। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ होता है कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ना के बाद हां करने लगी लड़की

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की आराम से बैठी है। तभी उसकी मां करीब में आई और रिश्ते के बारे में जानकारी दी। मां ने बताया कि उसका रिश्त तय किया जा रहा है। लड़की को लड़के का फोटो भी दिखाया गया। मगर तस्वीर देखकर लड़की ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। लड़की इसकी वजह लड़के की त्वचा का रंग बताती है। मगर जैसे ही मां ने उसे बताया कि लड़का सरकारी नौकरी करता है, तुरंत लड़की की प्रतिक्रिया बदल गई। हैरान होंगे कि वो तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गई।

देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि लड़की विवाह के लिए राजी होकर पूछती है कि सगाई की तारीक कब है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा नजर आता है, मगर ये नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर pehla.pyar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article