वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेमी से बात करते समय ट्रेन के नीचे आई प्रेमिका, जिंदा बची तो फिर शुरू हो गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 22, 2024, 08:44 AM IST

Today Viral Video: प्रेमिका का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि लड़की मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही है कि तभी सामने से मालगाड़ी आ गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

प्रेमी से बात कर रही थी प्रेमिका तभी आ पहुंची मालगाड़ी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पटरी पर प्रेमी से बात कर रही थी प्रेमिका
  • तभी अचानक आ गई मालगाड़ी
  • फिर जो हुआ देखकर होश उड़ेंगे

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब गजब वीडियो की भरमार है। यहं हर रोज ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है जो मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही है। मगर इस बातचीत में महिला रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और अचानक मालगाड़ी भी फर्राटा भरते हुए पहुंच गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा।

ट्रैक पर लेट गई प्रेमिका

वीडियो रेलवे प्लेटफॉर्म का नजर आता है, जहां यात्री ट्रेन आने के इंतजार में खड़े हैं। मगर इस बीच एक नजर एक ऐसी लड़की पर पड़ती है जो फोन पर अपने प्रेमी से बात करते हुए नजर आती है। इसमें आगे देखेंगे कि प्रेमिका बातचीत में इतना डूब गई कि उतरकर ट्रैक पर ही पहुंच गई। हैरान हो जाएंगे कि इसी बीच मालगाड़ी फर्राटा भरते हुए उसके सामने पहुंच गई। हालांकि लड़की ने तभी अपना तेज दिमाग लगाया और ट्रैक पर ही सीधे लेट गई। अब मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया होश उड़ जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि मौत से जिंदा बचकर लौटी प्रेमिका जैसी ही दोबारा उठकर खड़ी हुई वो फिर प्रेमी से चिपक गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। प्रेमिका के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article