वायरल न्यूज़

Dance Video: माधुरी दीक्षित के गाने पर लड़की ने ऐसी लचकाई कमर, देख लोग बोले- ये तो 'धक-धक गर्ल' की कॉपी है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 28, 2023, 12:54 PM IST

इंस्टाग्राम पर लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी निगाहें उस पर से नहीं हटेंगी। वीडियो में लड़की माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

Image

घाघरा गाने पर लड़की का डांस वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने माधुरी दीक्षित के गाने पर किया डांस
  • 'घाघरा' गाने पर लड़की ने चलकाई कमर
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी गदर मचा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की डांस करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में लड़की का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि डांस करते हुए लड़की तो एकदम 'धक-धक गर्ल' की तरह नजर आ रही है। लड़की का डांस देखने के बाद आप भी लड़की फैन हो जाएंगे और उसकी जमकर तारीफ करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की 'घाघरा' गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। ऐसे में लड़की ने इस कदर डांस किया है, जि्से देखने के बाद आप खुद माधुरी के डांस को ही भूल जाएंगे। क्योंकि गाने पर लड़की ने इतने बेहतरीन तरीके से डांस किया है, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि लड़की ने तो 'धक-धक गर्ल' को ही फेल कर दिया।

घाघरा गाने पर लड़की का डांस वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लड़की ने तो फ्लोर पर आग लगा दी। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि लड़की ने माधुरी की हुबहू नकल उतारी है, काफी लाजवाब। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'parihoonnmain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article