वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Dance: देसी भाभी ने किया 'शीला की जवानी..' गाने पर खतरनाक डांस, देखते ही कैटरीना को भी भूल जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 27, 2023, 08:07 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी भाभी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'शीला की जवानी..' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में लोगों द्वारा ये डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और काफी मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।

Image

देसी भाभी के डांस का वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी ने किया धांसू डांस
  • 'शीला की जवानी..' गाने पर किया खतरनाक डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी गदर मचा रहा है। ये वीडियो देसी भाभी का है, जिसमें उनका एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी भाभी के अदाओं के दीवाने हो जाएंगे। ऐसे में यूजर्स द्वारा देसी भाभी के इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैं और ये वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में देसी भाभी ने 'शीला की जवानी..' गाने पर खतरनाक डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में भाभी के डांस को देखने के बाद आप कैटरीना को भूल जाएंगे। भाभी के कमर की लचक देख आप उनके दीवाने हो जाएंगे। इस दौरान देसी भाभी ने कैटरीना के एक-एक स्टेप को हुबहू कॉपी किया है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

देसी भाभी का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आप इतना परफैक्ट कैसे हो सकती हैं? वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि आपने डांस के मामले में तो कैटरीना को ही पीछे छोड़ दिया। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'parihoonnmain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article