वायरल न्यूज़

Viral: रेलवे स्टेशन पर लड़की ने किया ऐसा डांस, लोगों को हुई काफी परेशानी, देख गुस्से से लाल हो जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 26, 2023, 11:29 AM IST

रेलवे स्टेशन पर एक लड़की का नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस कदर डांस कर रही हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई है। ऐसे में लोगों ने लड़की पर काफी गुस्सा जताया। वहीं, यूजर्स ने भी लड़की को अच्छा सबक सिखाया।

Image

रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे स्टेशन पर लड़की ने बनाया रील
  • लड़की के चलते काफी यात्री हुए परेशान
  • लड़की को लेकर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

Girl Dance Video Viral: रील्स के जमाने में फेमस होने के लिए न जाने लोग किस हद तक जा रहे हैं। उनके अंदर फेमस होने की ऐसी होड़ मच गई है, जिससे वो कोई भी कदम आराम से उठा ले रहे हैं। इन सभी अटपटांग हरकतों का बस एक ही कारण है और वो है - फेमस होना। लेकिन ऐसे में रील्स (Insta Reels) बनाने वालों लोगों को ये ध्यान रखना चाहिए कि आसपास वाले लोगों को आपसे दिक्कत ना हो, वे असहज महसूस ना करें। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन पर डांस करती नजर आ रही है।

दरअसल, रील्स बनाने के चक्कर में एक लड़की ने रेलवे स्टेशन पर वीडियो शूट किया। लेकिन उसके डांस वीडियो बनाने के चक्कर में वहां से गुजर रहे काफी लोगों को परेशानी हुई। इसका कारण था - उसके बेहूदा डांस स्टेप। वह उतनी भीड़ दोनों हाथ फैलाकर 'चारो तरफ नशा ही नशा है' गाने पर डांस करती दिखी, जिससे लोग काफी परेशान हुए। ऐसे में एक महिला ने उससे दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कहीं, लेकिन फिर भी लड़की नहीं मानी और अपना रील्स बनाने का काम जारी रखा। ये डांस वीडियो देखने के बाद आपका भी पारा हाई हो सकता है। वहीं, यूजर्स ने भी लड़की को खूब सुनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर (Social Media Viral Video) काफी वायरल हो रहा है।

रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने अपना रोष दिखाते हुए लिखा कि ये मार खाएगी किसी दिन किसी से बेवकूफ। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि बहन ये कोई आम बीमारी नहीं है, ये 10 हजार लोगों में से किसी एक को ही होता है। बाकी कई यूजर्स ने कहा कि ये नांगलोई का रेलवे स्टेशन नहीं है। बता दें, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'memesofmadipur.westdelhi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article