वायरल न्यूज़

Video: सिर्फ राम नाम का इस्तेमाल करके लड़की ने बना दिया भगवान भोलेनाथ का पोट्रेट, टैलेंट देख दिल हार बैठेंगे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक लड़की राम नाम के लाखों शब्द लिखे जा रही है। पहले तो कुछ समझ नहीं आता है कि​​ ​लड़की ऐसा क्यों कर रही है। लड़की लगातार कागज पर राम शब्द लिखती नजर आती है। हालांकि, वीडियो के अंत में जो चीज नजर आती है। उसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

Image

लड़की ने बनाया आदियोगी का पोट्रेट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इस धरती पर टैलेंटड लोगों की कमी नहीं है। कई लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मंच नहीं मिलता। इसके बाद वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर आप भी सैल्यूट करने लग जाएंगे। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जिसने राम नाम का इस्तेमाल करके जो काम किया है।

लड़की का टैलेंट देख आप भी हार बैठेंगे दिल

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि किसी कागज पर कलम से राम नाम लिखा जा रहा है। आप देख पाएंगे कि एक लड़की राम नाम के लाखों शब्द लिखे जा रही है। पहले तो कुछ समझ नहीं आता है कि लड़की ऐसा क्यों कर रही है। लड़की लगातार कागज पर राम शब्द लिखती नजर आती है। हालांकि, वीडियो के अंत में जो चीज नजर आती है। उसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। आप देख पाएंगे कि लड़की राम नाम के लाखों शब्द का इस्तेमाल करके भगवान भोलेनाथ का एक खूबसूरत पोट्रेट बना देती है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद छा गया है। वीडियो जिसने भी देखा उसने अपने हाथ जोड़ लिए। इस दिल छूने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sketch_for_stray_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम डॉक्टर शिवानी मांडा है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो चुका है। वीडियो को शिवानी मांडा ने 6 दिन पहले शेयर किया है, जिसे अब तक 4 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो इतना प्यारा है, जिसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स लड़की के टैलेंट की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article