वायरल न्यूज़

Viral Video: मेकअप के बाद लड़की बन गई ब्यूटी क्वीन, नजारा देख चकरा जाएगा सिर, लोग बोले - नरक में जगह मिलेगी पार्लर वालों

दुल्हन के मेकअप का वीडियो तो देखा ही होगा लेकिन इसे देखने के बाद आपको मेकअप के नाम से नफरत हो जाएगी। यूजर्स बोले कि पार्लर वालों को नरक में अलग से जगह दी जाएगी।

Image

मेकअप के बाद लड़की बनी ब्यूटी क्वीन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेकअप कर लड़की बनी ब्यूटी क्वीन
  • पार्लर वालों के लिए यूजर्स का व्यंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bridal Makeup Shocking Video: दुल्हन के मेकअप का वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। इंस्टाग्राम हो या ट्विटर सब जगह आपको ऐसे रील्स देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ तो काफी मजेदार होते हैं और कुछ एकदम हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप पार्लर वालों को खूब खरी-खोटी सुनाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की है, जो मेकअप के बाद इतनी सुंदर लग रही है कि आप उसे ब्यूटी क्वीन भी बुला सकते हैं। वीडियो पूरा देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे वक्त और जज्बात दोनों बदल गए हो। पहले तो लड़की एकदम सांवली सी लगेगी लेकिन मेकअप के बाद वह पहचान में ही नहीं आती। वह गोरी और सुंदर लड़की बन जाती है। ऐसे में उसका ये अवतार देख सभी शॉक्ड हैं।

मेकअप के बाद लड़की बनी ब्यूटी क्वीन

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगर सच्चाई किसी को पता ना हो तो लड़के तो फिसल ही जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पॉर्लर वालों के लिए नरक में अलग से जगह दी गई है। बता दें, इस वीडियो को '@PalsSkit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.37 लाख से अधिक व्यूज और चुके हैं और हजार से लाइक आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article