वायरल न्यूज़

Video: लड़की की आंख पर पक्षी का हमला, नजारा रोंगटे खड़े कर देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2023, 08:31 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़की वीडियो शूट कर रही थी कि तभी आसमान में उड़ रहे पक्षी की उसपर नजर पड़ी और आंख पर हमला कर दिया।

Image

लड़की की आंख पर पक्षी का हमला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की की आंख पर पक्षी का हमला
  • नजारा रोंगटे खड़े कर दिया
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो वीडियो शूट कर रही थी, मगर अगले कुछ सेकंडों में बेचारी को जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव हुआ।

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

दरअसल लड़की जिस समय वीडियो शूट कर रही थी तभी आसमान में उड़ रहे एक पक्षी की उसपर नजर पड़ी। पक्षी तेजी से लड़की के करीब पहुंचा और उसकी आंख पर हमला कर दिया। हैरान हो जाएंगे कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की सड़क चलते हुए अपना वीडियो शूट कर रही है।

वो कुछ बोल रही है और कैमरे का एंगल उसके चेहरे की तरफ है। मगर हवा में उड़ रहा मैगपाई पक्षी तेजी से उसके करीब पहुंचा। उसने अपने नुकीले पंजे लड़की के चेहरे पर गड़ाए और आंख पर हमला कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लड़की पर हमला करते हुए पक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlifeanimall नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article