वायरल न्यूज़

Watch: पहले हिरण ने खाया सांप, अब जिराफ ने भोजन में चबा ली हड्डी, देखिए ये मजेदार वीडियो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 08:29 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिराफ हड्डी खाते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि जिराफ शाकाहारी जानवर माना जाता है।

Image

हड्डी चबाते हुए जिराफ का वीडियो वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण के बाद जिराफ का वीडियो हुआ वायरल
  • हड्डी खा रहा था जिराफ
  • शाकाहारी होते हुए भी जिराफ ने चबाई हड्डी

Giraffe Chewed Bone Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के कई सारे वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी। इनमें से ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी बेहतरीन है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल जाएगा। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसी क्रम में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जिराफ नजर आ रहा है, जो पेड़-पत्तों की जगह हड्डी चबा-चबाकर खा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो देखने के बाद शायद आपको हैरानी जरूर हो, शायद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा भी न हो। लेकिन ये शानदार वीडियो ऐसा है कि आप देखते ही रह जाएंगे। ऐसे में हड्डी खा रहे जिराफ का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हिरण सांप खाता नजर आ रहा है। अब ऐसे में वायरल हो रहे जिराफ के इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

हड्डी चबाते हुए जिराफ का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है सच में कलयुग है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले हिरण अब जिराफ, सही चल रहा है। इस वीडियो पर काफी लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@susantananda3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article