Shahrukh Khan Tweet: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने फैंस का कितना ध्यान रखते हैं, इसके बारे में तो आप सभी को पता ही होगा। लेकिन शाहरुख अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाते हैं और वो उनका एपिक रिप्लाई देना। जी हां, शाहरुख अपने एपिक रिप्लाई के लिए भी जाने जाते हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है, जिसमें किंग खान ट्विटर (Shahrukh Khan Twitter) पर एक यूजर को खतरनाक वाला रिप्लाई देते दिखें। आइए देखते हैं कि आखिर इस वायरल ट्वीट में है क्या..
Image Credit - Twitter
दरअसल, एक यूजर ने एक बिल्ली का वीडियो (Cat Funny Video) को शेयर किया, जिसमें बिल्ली बादशाह खान की फिल्म देख रही है। ऐसे में यूजर ने किंग खान के मजे लेते हुए ट्वीट में लिखा कि हैलो सर, मुझे लगता है कि मेरी बिल्ली आपसे प्यार करती है। ऐसे किंग खान ने यूजर का रिप्लाई देते हुए ट्वीट (Shahrukh Khan Tweets) किया कि बिल्ली को मेरा प्यार देना.. अब बस कुछ कुत्तों की जरूरत है जो मेरी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दें और तब मेरी जिंदगी सेट हो जाएगी। ऐसे में शाहरुख का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।
शाहरुख ने दिया यूजर को एपिक रिप्लाई
ट्विटर पर वायरल हुए इस ट्वीट पर (Twitter Viral Post) यूजर्स ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि बाहर बहुत कुत्ते भौंक रहे हैं, मैं बाहर जाकर उन्हें 'झूमे जो पठान..' वाला गाना दिखाता हूं। वहीं, कई यूजर्स किंग खान के सपोर्ट में नजर आए तो कईयों ने मजे लेते हुए शाहरुख की ही क्लास लगा दी और कहा कि कोशिश कीजिए कि आपकी फिल्में इंसान भी देखें। इस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
