वायरल न्यूज़

डॉगी को जिंदा निगलने वाला था अजगर, मगर तभी चमत्कार हो गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2023, 09:08 AM IST

Python Attack Video: विशालकाय अजगर डॉगी को आसान शिकार समझने की गलती कर गया, मगर फिर बेचारे के साथ जो कुछ हुआ शायद ही कभी भूल पाएगा।

Image

डॉगी का शिकार करने की गलती कर गया अजगर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉगी को जिंदा निगलने वाला था अजगर
  • मगर यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई
  • हैरान कर देगा नजारा

Python Attack Video: अजगर को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा शिकारी है जो अपने शिकार को जिंदा निगल जाता है। मगर क्या हो जब उसी विशाल आकार वाले अजगर की ही जान मुसीबत में पड़ जाए। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें अजगर एक डॉगी को निगलने ही वाला था कि तभी चमत्कार हो गया। चमत्कार भी ऐसा कि खुद अजगर की जान मुसीबत में पड़ गई।

डॉगी को निगलने ही वाला था अजगर

कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि अजगर शिकार की तलाश में था कि तभी उसकी नजर डॉगी पड़ी। अजगर ने एक झटके में डॉगी पर हमला किया और पलभर में पूरी तरह काबू में कर लिया। अब अजगर उसे जिंदा निगलना शुरू करता है कि तभी चमत्कार हो गया। दरअसल उसी समय डॉगी के साथी पहुंच गए। सभी ने एक साथ सांप पर अटैक कर दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि कुछ देर पहले तक शिकारी बना अजगर अब अपनी जान बचाने की कोशिश में जुटा है। सभी डॉगी मिलकर उसे इतना परेशान करते हैं कि बेचारे की हालत पतली हो गई।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि डॉगी से बुरी तरह पिटते हुए सांप का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जा चुका है, इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर motivation_minati नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article