वायरल न्यूज़

Ghaziabad Viral Video: जेल की हवा खाने पहुंचा किंग कोबरा, गाजियाबाद के थाने में सांप देख मची अफरातफरी

सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाने से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हवालात में बैठा एक कोबरा नजर आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग काफी मजे ले रहे हैं।

Image

हवालात में पहुंचा किंग कोबरा

KEY HIGHLIGHTS
  • हवालात में पहुंचा कोबरा
  • गाजियाबाद थाने का है मामला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

King Cobra in Ghaziabad Police Station: बारिश का सीजन आ गया है और ऊपर से उमस भरी गर्मी। ऐसे में सांप जैसे खतरनाक जानवर का दिखना आम बात है। लेकिन कई बार सांप ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता लेकिन इंसान के लिए बेहद खतरनाक भी होता है। हाल ही में गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना का है, जिसके हवालात में एक किंग कोबरा पहुंच गया। इससे थाने में काफी हडकम्प का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर लिया। गनीमत ये रही है कि उस हवालात में कोई कैदी बंद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि अब तो सांप भी हवालात की हवा खाना पसंद कर रहे हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article