वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी के रास्ते गांव में घुसा मगरमच्छ, हरदोई रेंज की वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरदोई के एक गांव का नजारा दिख रहा है, जिसमें नदी के रास्ते एक मगरमच्छ गांव में घुस गया था, जिसका रेस्क्यू करने का वीडियो सामने आया।

Image

हरदोई के गांव में मगरमच्छ ने मचाया आतंक

KEY HIGHLIGHTS
  • हरदोई में मगरमच्छ का आतंक
  • नदी के रास्ते गांव में घुसा जानवर
  • वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Hardoi Viral Video: हरदोई जिले के एक गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है। इस बीच वन विभाग की टीम नदारत दिखी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लोग और पुलिस ने मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम आकर मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। यह मामला लोनार थाना इलाके के औहदपुर गांव का बताया जा रहा है।

हरदोई के गांव में मगरमच्छ ने मचाया आतंक

बता दें, मगरमच्छ मिलने से इलाके में काफी अफरातफरी मच गई थी। वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी। फिर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर जानवर को पकड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ पास में बहने वाली सुखेता नदी के रास्ते ही गांव तक पहुंचा था। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का वजन करीब तीन क्विंटल के आसपास बताया जा रहा है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article