Sheep and Man Funny Video: वीडियो देखते-देखते कब क्या पसंद आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अगर आप भी रील्स के दीवाने हैं तो आपको भी ऐसी कई सारी वीडियोज (Viral Video) देखने को मिलती होगी, जो काफी मजेदार होती है, जिसे देखने का बार-बार मन करता है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आपकी नजरें इससे हटेंगी नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बौना शख्स एक भेड़ से मस्ती कर रहा है, उसे बार-बार परेशान कर रहा है। ऐसे में भेड़ ने भी काफी देर तक बर्दाश्त करने के बाद उस शख्स जो मजा चखाया, उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। और तो और इस वीडियो को आप काफी बार देखेंगे कि आखिर हुआ क्या इसमें। शख्स के परेशान करने के बाद भेड़ अपने सिर से आदमी पर हमला कर देता है और फिर आदमी गेंद की तरह उड़कर दूर जाकर गिरता है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि उसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आने वाली है। आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
भेड़ और शख्स का फनी वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने भी कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि किसी को बेवजह परेशान करोगे तो यही अंजाम होगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सही हुआ, हमेशा किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'bjjcalisthenics' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
