वायरल न्यूज़

Funny Video: लाइफ में पहली बाइक खरीदकर इतना खुश हो गया शख्स, शोरूम में बीवी के साथ कर दिया ऐसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 07:40 PM IST

Most Funny Video: शख्स पहली बार बाइक खरीदता है तो वह इतना खुश हो जाता है कि उसकी खुशी उसके हाव-भाव से दिखने लगती है। दरअसल, वह बाइक खरीदकर इतना खुश हो जाता है कि उसे समझ ही नहीं आता है कि माला गाड़ी को पहनानी है या फिर अपनी पत्नी को।

Image

बाइक का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • पहली बार बाइक खरीदता है शख्स
  • खुशी के मारे पत्नी को पहना देता है माला

Most Funny Video: जब इंसान लाइफ में पहली बार बाइक खरीदता है तो उसकी खुशी देखने लायक होती है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है शख्स पहली बार बाइक खरीदता है तो वह इतना खुश हो जाता है कि उसकी खुशी उसके हाव-भाव से दिखने लगती है। दरअसल, वह बाइक खरीदकर इतना खुश हो जाता है कि उसे समझ ही नहीं आता है कि माला गाड़ी को पहनानी है या फिर अपनी पत्नी को।

लोगों के दिल को छू रहा है वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गरीब पति-पत्नी शोरूम में नई गाड़ी खरीदने जाते हैं। इसके बाद शोरूम के मैनेजर पति से गाड़ी में माला पहनाने के लिए कहता है। हालांकि पति इस बात का ध्यान नहीं देता है और अपनी पत्नी को माला पहना देता है। इस वाकये को देखकर लोग हंसने लगते हैं। यहां तक कि पत्नी भी अपने पति के इस कारनामे से हंसने लगते हैं। वीडियो दिखाता है कि इंसान का मन साफ होता है तो वह कैसे होता है। देखें वीडियो-

वीडियो को ट्विटर यूजर योगिता भयाना ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'आप भी देख लो, मन के साफ भोले भाले लोग!' वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी चमचमाती स्कूटी पर शख्स को जब माला पहनाना होता है तो वह अपनी पत्नी को माला पहना देता है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'आदमी की सफलता के पीछे किसी न किसी औरत का हाथ होता है। माला पहनने की पहली हकदार भी औरत ही है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article