वायरल न्यूज़

Funny Video: आइए दिखाते हैं आपको गाय का 'कुंग फू' शॉट, देख मस्त हो जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 27, 2023, 02:52 PM IST

गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स को अपने पिछले पैर से इस प्रकार मारती है कि देखने पर लगेगा कि जैसे उसने 'कुंग फू' शॉट मारी हो। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

Image

गाय का 'कुंग फू' शॉट वाला वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का 'कुंग फू' स्टाइल वाला वीडियो वायरल
  • देखें कैसे शख्स को मारी लात
  • वीडियो हो रहा वायरल

Cow Kung Fu Style Viral Video: पुराने बुजुर्ग कह गए हैं कि पशुओं और जानवरों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए, नहीं तो जब उनका पारा हाई होता है न, तो वे सीधा बवाल ही मचाते हैं। बस ऐसा ही इस वीडियो (Viral Video) में भी दिखाया गया है, जिसमें गाय शख्स को इस कदर मारती है कि उसके स्टाइल को देख आपको हंसी आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक गाय को तीन लोग मिलकर रस्सी से बांधकर कंट्रोल करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सबसे आगे वाले शख्स को गाय अपनी सींग से शख्स को उठाकर पटक देती है। इतना ही नहीं, उसके बाद वह शख्स को अपने पिछले पैर से एक किक भी मारती है, गाय का यह स्टाइल बिल्कुल 'कुंग फू' शॉट की तरह दिखाई देता है। इस वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे।

गाय का 'कुंग फू' शॉट वाला वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस मजेदार वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है 'शाबास गाय माता.. आपका लास्ट वाला किक देख मजा आ गया'। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'जबरदस्त किक'। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, करोड़ों व्यूज के साथ इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'kartanesi198' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article