वायरल न्यूज़

Funny Video: ये हैं असली 'टॉम एंड जेरी', पकड़ा-पकड़ी ऐसी कि देख मजा आ जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 27, 2023, 11:08 PM IST

चूहे और बिल्ली के इस 'टॉम एंड जेरी' वाले वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इन दोनों के फनी फाइट सीन को देखकर हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

Image

असली वाले 'टॉम एंड जेरी' का मजेदार फाइट सीन वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे और बिल्ली की मजेदार लड़ाई
  • देख 'टॉम एंड जेरी' की आ जाएगी याद
  • वीडियो हो रहा वायरल

Cat and Rat Funny Video: दोस्तों! 'टॉम एंड जेरी' की लड़ाई तो आप सभी ने देखी होगी। लेकिन क्या आपने असल जिंदगी में 'टॉम एंड जेरी' की लड़ाई देखी है, नहीं न। तो आइए हम आपको दिखाते हैं एक ऐसा वीडियो (Viral Video), जिसमें आप असल जिंदगी के इस 'टॉम एंड जेरी' को लड़ते हुए देख पाएंगे और इनकी मजेदार लड़ाई का लुत्फ उठा पाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चूहा और एक बिल्ली आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपस में पकड़ा-पकड़ी कर रहे हैं। यह मजेदार और फनी वीडियो (Funny Video) देखने के बाद आपको 'टॉम एंड जेरी' की याद जरूर आने वाली है। ऐसे में अगर आपका भी फेवरेट शो 'टॉम एंड जेरी' रहा है तो आपके लिए यह और भी मजेदार होगा। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी, आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे, यहां तक की हंसी के कारण आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

चूहे और बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद भी किया जा रहा है और काफी मजेदार कमेंट भी किए जा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि 'ये हैं असली वाले टॉम एंड जेरी'। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि इतना मजा तो टॉम एंड जेरी को देखने पर नहीं मिला। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, करोड़ों व्यूज के साथ इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'trofimneverov' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article