Ghode Ka Video: आज कल हर कोई कुछ अलग और तूफानी करना चाहता। क्योंकि, हर किसी को फेमस होना है और नाम कमाना है। इसके लिए लोग कुछ ना कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। कई लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक शख्स कुछ ऐसा ही धमाल मचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हो गया जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो (Ghode Ka Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
वायरल वीडियो (Horse Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर एक साथ कई गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं। उसी बीच में एक शख्स टशन में घुड़सवारी कर रहा है। शख्स मजे से घोड़े को दौड़ा रहा है। नजारा देखकर तो ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। अगले ही पल घोड़े का बैलेंस बिगड़ जाता है और शख्स औंधे मुंह बीच सड़क पर चारों खाने चित्त होकर गिर पड़ता है। इतना ही नहीं घोड़ा भी सड़क पर गिर जाता है। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गया है। वरना नजारा बेहद खौफनाक हो सकता था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई...
वीडियो (Funny Video) देखकर आपको भी जोरदार झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि शख्स के साथ भाई खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'horse_lover_rajasthan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को अब तक एक लाख 33 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'और करो घुड़सवारी'। एक ने लिखा, 'आजकल दिखाने के चक्कर में लोग कुछ भी करने लगते हैं '। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
