सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों पर रील बनाने का ऐसा खुमार चढ़ा हुआ है कि लोग हर कहीं, कैसे भी रील बनाने से नहीं चूक रहे। अगर रील बनाने में उनकी जान खतरे में भी आ जाए तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं। वे अपनी मस्ती में खोए रील बनाते रहते हैं। हाल में ऐसे ही एक रीलबाज का वीडियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स के रील बनाने के जुनून ने मेट्रो वालों का भारी-भरकम नुकसान करवा दिया।
रील के चक्कर में करवा दिया भारी-भरकम नुकसान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मेट्रो में यात्रा कर रहा है। जहां अन्य यात्री अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं, तो वहीं ये शख्स रील बनाने के लिए मेट्रो में ही वीडियो शूट करना शुरू कर देता है। रील के लिए वह शख्स स्टंट करते हुए वीडियो बनाता है। ऐसे में वह स्टंट के लिए मेट्रो की छत पर लगे रूफ रॉड पर पैर फंसाकर किसी चमगादड़ की तरह लटकना शुरू कर देता है। शख्स के इस स्टंट को देख मेट्रो में सफर करने वाले लोग हैरानी भरी नजरों से उसे देखते रहते हैं। तभी अगले ही पल शख्स के भारी-भरकम वजन की वजह से मेट्रो की छत का पैनल भरभरा कर गिर जाता है। शख्स टूटे छत के पैनल के साथ ही नीचे गिर पड़ता है।
वीडियो देख लोगों ने खूब लगाए ठहाके
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @indianmeenukhan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “रील बनाने के चक्कर में क्या-क्या कर बैठते हैं लोग। इसने तो मेट्रो की छत ही गिरा दी।” वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
