छींकने पर लोग आपको 'Bless You' क्यों बोलते हैं, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

आपने अगर गौर किया हो तो आपने देखा होगा कि जब भी कोई छींकता है तो सामने वाला इंसान उसे "God Bless You" या फिर "Bless You" बोलतेा है। लेकिन क्या आपको पता है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं? शायद ही पता हो, अगर आपको नहीं मालूम तो चलिए इसका जवाब आज हम आपको बता देते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Sep 18 2025, 21:50 IST
हर कोई छींकता हैImage Credit : IStock01 / 07

हर कोई छींकता है

इंसानों को छींक आना बहुत स्वभाविक है, हर कोई दिन में एक-दो बार जरूर छींक लेता है। हालांकि इंसान एक सामाजिक प्राणी है इसलिए समाज में रहने के कायदे-कानून भी अलग हैं।

छींकने पर 'Bless you' क्यों बोलते हैं?Image Credit : IStock02 / 07

छींकने पर 'Bless you' क्यों बोलते हैं?

इंसानों के सभ्य समाज में आपने देखा होगा, जब लोग छींकते है तो ऐसे में सामने वाला व्यक्ति उसे 'Bless You' बोलता है। ऐसे में आपने कभी सोचा है कि आखिर लोग आपके छींकने पर आपको 'Bless you' क्यों बोलते हैं?

​कभी सोचा है! आखिर क्यों?Image Credit : IStock03 / 07

​कभी सोचा है! आखिर क्यों?

शायद ही सोचा हो, अगर आपने यह सोचा भी होगा तो इसका जवाब भी शायद ही जानते होंगे आप? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं, चलिए इसका जवाब हम आपको बताते हैं।

यहां शुरू हुई थी छींकने पर 'Bless you' बोलने की परंपराImage Credit : IStock04 / 07

यहां शुरू हुई थी छींकने पर 'Bless you' बोलने की परंपरा

सबसे पहले आप ये जान लें कि छींकने पर 'Bless you' बोलने की पंरपरा मध्यकालीन यूरोप से शुरू हुई थी। उस समय, लोगों का मानना था कि छींकने से आत्मा शरीर से बाहर निकल सकती है या बुरी आत्माएं शरीर में प्रवेश कर सकती हैं।

...तो इसलिए छींकने पर बोला जाता है Bless YouImage Credit : IStock05 / 07

...तो इसलिए छींकने पर बोला जाता है Bless You

लोगों को यह भी डर था कि छींकना प्लेग जैसी खतरनाक बीमारियों का संकेत है इसलिए लोग छींकने वाले को उलकी सलामती के लिए, "God Bless You" या "Bless You" कहते थे। ये परंपरा आज भी वेस्टर्न कल्चर और वेस्टर्न कल्चर को अपनाने वाले देशों में चली आ रही है।

इसके पीछे का एक और कारणImage Credit : IStock06 / 07

इसके पीछे का एक और कारण

छींकने पर "God Bless You" या "Bless You" बोलने के पीछे एक और भी कारण बताया जाता है। जो यह बताया जाता है कि छींकते समय आपका दिल एक मिलीसेकेंड के लिए रुक जाता है।

छींकने पर थम जाता है दिलImage Credit : IStock07 / 07

छींकने पर थम जाता है दिल

भले ही आपका दिल पूरी तरह से नहीं रुकता, लेकिन इसकी धड़कन धीमी हो सकती है या फिर एक बार रुक भी सकती है, ऐसे में आप सलामत रहें इसलिए लोग आपके छींकने पर आपको "God Bless You" या "Bless You" बोलते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!