Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार होती है। यहां कभी-कभी तो ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर बहुत हंसी आती है। इतनी हंसी आती है कि पेट तक दुखने लगता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें आपको महिला फुटबॉल खिलाड़ी मैच खेलते हुए नजर आएंगे। मगर फुटबॉल के खेल में एक ऐसा नजारा कैमरे में कैद हो गया जो आते ही छा गया और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।
महिला फुटबॉल का वायरल वीडियो
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि लोकल लेवल पर महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। मैच देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए पूरा जोर लगाते हैं। मगर इस कोशिश एक पेनल्टी लग गई। अब सामने वाली विरोधी टीम को पेनल्टी किक मिलती है। फ्रेम में देखेंगे कि गोलकीपर है और उसके पीछे गोल पोस्ट है। विरोधी टीम के एक खिलाड़ी को किक मारने का मौका मिलता है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार लगता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
इसके आखिर में देखेंगे कि फीमेल खिलाड़ी ने फुटबॉल पर किक मारी, मगर उसका बैलेंस बिगड़ गया। लगा इतना अच्छा मौका मिलने के बाद भी गोल नहीं हो पाएगा। मगर बॉल धीरे-धीरे गोल पोस्ट की तरफ पहुंचती हैं और गोलकीपर उसे रोकने के लिए खड़ा है। मजेदार है कि गोलकीपर भी बॉल को पैर से रोकने की कोशिश करता है और इसमें नाकाम रहता है।
आखिर में देखेंगे कि गोलकीपर इतना आसान गोल नहीं रोक पाया। ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी कहेगा कि जिंदगी में इतना मजेदार गोल नहीं देखा। मालूम हो कि फुटबॉल से जुड़ा ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
